फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में फूंका जयंत चौधरी का पुतला

Wed, 11 Feb 2026 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने बुधवार को शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के टीईटी की अनिवार्यता के संबंद्ध में दिए बयान का कड़ा विरोध किया। कलक्ट्रेट पर पुतला दहन किया गया। हालांकि, एक पुतला पुलिस ने छीन लिया, जबकि दूसरे को अधजला बरामद किया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया था। उस दौरान शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भी ज्ञापन दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया था कि शिक्षकों की मांग तर्क संगत है, शिक्षकों को राहत की आश्वासन भी दिया था।

शिक्षकों ने कहा कि लोकसभा में जयंत चौधरी द्वारा टीईटी की अनिवार्यता का लिखित बयान दिया गया है। इससे हजारों शिक्षकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने जयंत चौधरी का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने पुतला छीन लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में शिक्षक दूसरा पुतला तैयार कर ले आए और उसमें आग लगा दी। पुलिस ने जैसे ही इस घटना को देखा, अधजला पुतला बरामद कर लिया। शिक्षकों ने आर पार की लड़ाई का एलान किया। उनका कहना था कि जो शिक्षक टीईटी से पहले भर्ती हुए हैं, उन पर यह न थोंपा जाए।

प्रदर्शन करने वालों में संगठन का जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया, जिला मंत्री नीरज चौधरी, अमित भाटी, संजय, संदीप, हर्षवर्धन, रीना चौहान, बबीता, नीरज, सीमा, संजीव त्यागी, अशोक, विकास, सोम, प्रीति, अंशु, बबीता, मोनिका, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें