फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 12वीं की छात्रा से अश्लीलता के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा से अश्लीलता करने के आरोप में शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में बृहस्पतिवार को कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक होगी। इसमें भी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी शिक्षक विजय कुमार मित्तल निवासी स्वर्ग आश्रम रोड को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और गले लगाना चाहता है। कभी घर पर अकेली होने पर उसे बुला ले।

आरोपी ने उससे यह बात कई बार स्कूल में कक्षा व कक्षा के बाहर और यहां तक कि उसकी सहेलियों के सामने भी कहीं। ऐसा न करने पर आरोपी ने उसका कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी भी दी। सीओ ने बताया कि प्रकरण में पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें