फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खो-खो प्रतियोगिता में टैगोर और आर्य भट्ट हाऊस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गांव धनौरा स्थित विस्डम वुड पब्लिक स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें टैगोर और आर्य भट्ट हाऊस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल चेयरमैन संजीव कुमार त्यागी, डायरेक्टर संजू बाला त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ.रूपा त्यागी ने किया। संजीव कुमार त्यागी ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनको अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि खेल में हार जीत होती है। हार से सीख लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ.रूपा त्यागी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखता है, वही सफलता की ओर बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में स्कूल के सभी हाउस ने प्रतिभाग कर प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में टैगोर ने प्रथम और आर्यभट्ट हाउस से दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में आर्यभट्ट हाऊस प्रथम, और टैगोर हाउस दूसरे स्थान पर रहा। मैच में सौरभ तोमर ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें