फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुश्किलों से मिल रहे आवेदनकर्ता, अधर में स्वरोजगार का सपना

Fri, 05 Sep 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए आवेदनकर्ता भी मुश्किलों से मिल रहे हैं। इसके कारण योजना अधर में लटकती नजर आ रही है। योजना के तहत जिले में करीब 501 युवाओं को ऋण मिल चुका है।
विज्ञापन


युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की शुरूआत हुई थी, लेकिन बैंकों की सुस्ती और आवेदनों की खराब गुणवत्ता के कारण युवाओं का युवा उद्यमी बनने का सपना हर दिन दूर हो रहा है। वहीं, अब सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि योजना के तहत आवेदनकर्ताओं की संख्या न के बराबर है। हालांकि, अधिकारी गांवों और कुछ अन्य जगहों पर शिविर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। कुछ जगहों पर चंद युवाओं ने आवेदन किए हैं, लेकिन उनके आवेदन निरस्त हो रहे हैं। इसकी वजह भी आवेदनों की खराब गुणवत्ता है। योजना के तहत अब तक करीब 1600 आवेदन ही हो सके हैं।



1700 युवाओं को देना है ऋण

योजना के तहत जनपद में 1700 युवाओं को 31 मार्च 2026 तक ऋण देने का लक्ष्य मिला है। अभी सात माह शेष बचे हैं। योजना के तहत 33 प्रतिशत युवाओं को भी लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे में अब आवेदनकर्ता भी कम मिल रहे हैं। इसके कारण लक्ष्य का पूरा होना असंभव सा नजर आता है। वहीं, सबसे बड़ी समस्या यह है कि निजी बैंक योजना को लेकर अधिक गंभीर नहीं हैं। वह आवेदनों को लटका रहे हैं। जो आवेदन पूर्व में आए थे, वह भी अधिकतर निरस्त कर दिए गए। बता दें कि बैंकों के माध्यम से निर्माण, इकाई लगाने व सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य करने के लिए बिना ब्याज व गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ऋण चार वर्ष तक 100 फीसदी ब्याजमुक्त पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट -

आवेदनकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए गांवों में शिविर लगा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आवेदनों की संख्या कम हुई थी। इसे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। तय समय सीमा में युवाओं को योजना का लाभ देना ही विभाग का लक्ष्य है।
विज्ञापन


- अलका वर्मा, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें