फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर मारा छापा, हड़कंप

Wed, 26 Oct 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दुकानों पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर में संचलित नामचीन मिष्ठान की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार दुकानों से आठ मिठाई के सैंपल लिए गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग व तहसीलदार सुभाष सिंह ने बुधवार को मंडी पाटिया, रेलवे रोड, तहसील चौपला व मेरठ रोड पर नामचीन मिठाई की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।

सबसे पहले टीम रेलवे रोड स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची, वहां टीम ने गुलाब जामुन, मलाई चाप का सैंपल भरा। इसके बाद मंडी पाटिया स्थित दुकान से कलाकंद व खोया का सैंपल लिया। इसके बाद तहसील चौपला स्थित दुकान से टीम ने बर्फी व कलाकंद का सैंपल लिया।
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित दुकान से टीम ने कलाकंद और बर्फी का सैंपल लिया। प्रशासन और विभाग की कार्रवाई से पूरे दिन दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम में खाद्य निरीक्षक समेत संदीप सिंह, सौरभ सोनी, पटवारी साबिर समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह ने बताया कि चार दुकानों से आठ मिठाई के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें