थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दा पाड़ा में पुलिस ने छापा मारकर अवैध पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से कच्चा माल बरामद किया है। इस संबंध में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई से पटाखा फैक्ट्री और गोदाम संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। शहर में अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को एसपी ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इस पर कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला मजीदपुरा, सिकंदर गेट, मोती कालोनी, बुलंदशहर रोड और गद्दा पाड़ा में छापेमारी की। पुलिस ने मोती गद्दा पाड़ा में अवैध पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी।
पुलिस ने यहां से एक युवक को हिरासत में थाने ले आई। पुलिस ने कच्चा माल भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आस मोहम्मद बताया है। पुलिस उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
वहीं पुलिस की कार्रवाई से फैक्ट्री व गोदाम संचालकों में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।