फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर हत्याकांड: किसी अपने का हाथ होने का शक, पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंची; खेत बुलाकर मारी थी गोली

Sun, 12 Oct 2025 07:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

किसान की मौत के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस आरोपी के करीब पहुंच गई है, जिसमें अंदेशा है कि आरोपी मृतक का करीबी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मानकचौक में घर से खेत पर बुलाकर गोली मारने के मामले में किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस आरोपी के करीब पहुंच गई है, जिसमें अंदेशा है कि आरोपी मृतक का करीबी है। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

गांव मानकचौक निवासी किसान तस्वीर सिंह उर्फ पिंटू (48 वर्ष) 20 सितंबर की दोपहर मंडी में नींबू बेचने के बाद अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान मोबाइल पर बात करने के बाद दो लोगों ने उन्हें खेत पर बुला लिया। जहां उन्होंने घास छील रहे मंढैया निवासी किशन सिंह और प्रवीन सिंह का सहयोग लेकर खाली क्रेटों को ट्यूबवैल के अंदर रखवा दिया। इसके बाद वह खेत के आसपास चले गए, लेकिन इसी दौरान गोली चलने की आवाज से प्रवीन सिंह के होश उड़ गए। उसने पास जाकर देखा तो किसान तस्वीर सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। 
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायल तस्वीर सिंह को नजदीकी अस्पताल में लेकर आ गए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में छह अक्टूबर की रात को घायल किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। किसान की मौत के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। हालांकि कोतवाली पुलिस का दावा है कि आरोपी मृतक का करीबी है इसको लेकर शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें