फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हुई जांच, लोगों ने घरों से हटाई सपोर्ट

Wed, 04 May 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
माता मोहल्ले में जमीन दरकने के मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राचीन माता मोहल्ले में जमीन दरकने के मामले में अभी तक जांच शुरू न होने से यहां के बाशिंदों ने घरों में लगी सपोर्ट हटानी शुरू कर दी है। वहीं, आसमान में छाई बदली देख लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं,
विज्ञापन


क्योंकि छत व दीवारों में पड़ी दरार बारिश में बड़े हादसे को दावत दे सकती हैं। प्रशासन से कोई राहत न मिलने पर अब नागरिक एनडीआरएफ की टीम का इंतजार कर रहे हैं। प्राचीन माता मोहल्ले में करीब 9 दिन पहले जमीन दरकने से दर्जनों मकानों की दीवारों में दरार आ गई थी।

तब नगर पालिका परिषद की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर, नागरिकों को घरों में सपोर्ट लगाने की सलाह दी थी। ताकि वह खुदाई कर मकानों में दरार आने के कारणों का पता लगा सके। नागरिकों ने पांच दिन पहले अपने मकानों में सपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन


लेकिन नगर पालिका परिषद की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की, हालांकि नागरिकों से वार्ता के दौरान एडीएम ने एनडीआरएफ की टीम से जांच कराने की बात कही थी।

पर मजे की बात यह है कि मोहल्ले में अभी तक न तो एनडीआरएफ की टीम आई और ना ही प्रशासनिक अफसरों ने नागरिकों का हाल जाना। परेशान नागरिकों ने अपने घरों में लगी सपोर्ट को हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें