डीएम ने बुधवार को सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण कराया तो कर्मचारियों की समय से ड्यूटी पर आने की पोल पट्टी खुल गई। इस कार्रवाई के तहत 16 विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति की जांच कराई तो 39 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
इनमें से ज्यादातर दोपहर 12 बजे तक भी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। डीएम ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया, साथ ही स्पष्टीकरण भी मांग है। डीएम अनिल ढींगरा ने बुधवार की सुबह सरकारी विभागों पर छापामार कराई।
अपर जिलाधिकारी रजनीश राय के नेतृत्व में हुए निरीक्षण की कार्रवाई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आशुलिपिक ओमप्रकाश, कनिष्ठ लिपिक आरिफ, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में मुनिबुररहमान, अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बीएन सिंह,
रमेश मौर्या, आशीष सक्सेना, पराग, कृष्णकुमार, जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में परिचारक हरीश चंद्र अनुपस्थित मिले। कलेक्ट्रेट के नजारत अनुभाग में सुरेश कुमार, जाकिर अली, हरगोविन्द, मेहराजुद्दीन, रामबाबू, सुनील कुमार अनुपस्थित मिले।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय में प्रभारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग और कौशल पांडेय गैरहाजिर रहे। डिप्टी कलेक्टर एके सिंह, तहसीलदार एसपी सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे उपकृषि निदेशक कार्यालय में जांच की तो उपकृषि निदेशक ए.एन मिश्रा,
जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में सुवेश बाला, प्रहलाद सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में सतीश मलिक, नरेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रेमवती, अनीता शर्मा, नीरा शर्मा
पूजा वर्धन, सहायक अभियन्ता निर्माण खंड में कृष्ण अवतार शर्मा, विवेक सिंहल, ललित कुमार, सहायक अधिकारी तृतीय खंड कार्यालय में कृष्ण कुमार शर्मा, जायद अली, कृष्ण कुमार, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई कार्यालय में सहायक अभियंता अशोक कुमार,
अधिशासी अभियंता ऊपरी गंगनहर कार्यालय में बिजेंद्र सिंह, एआरटीओ कार्यालय में अजय प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र कुमार अनुपस्थित मिले। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारी व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।