फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रातभर गुल रही बत्ती

Sat, 18 Jun 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से शुक्रवार रातभर बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी में आपूर्ति गुल होने से रोजेदारों को बेहद परेशानी हुई। शनिवार दोपहर में आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी की बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े 100 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से दी जाती है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया।

इससे मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई।  भीषण गर्मी में आपूर्ति नहीं मिलने से रोजेदारों को परेशानी हुई। रातभर रोजेदार गर्मी, पानी किल्लत से जूझते रहे। सुबह उठने पर भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर भी नागरिकों को पानी किल्लत की समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


निगम कर्मियों ने दोपहर करीब 12 बजे फुंके ट्रांसफार्मर को बदल कर कालोनी की आपूर्ति सुचारु कराई, तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

अवर अभियंता साहब सिंह का कहना है कि रात होने के कारण फुंके ट्रांसफार्मर की बदली नहीं की जा सकी थी। दिन में ट्रांसफार्मर की बदली कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें