फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिषदीय स्कूलों में पांच जून से होगा समर कैंप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी गर्मी की छुट्टियों में पर्यावरण दिवस पर समर कैंप कराने के निर्देश जारी किए हैं। उच्चाधिकारियों ने अधीनस्थों को पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि पर्यावरण दिवस पांच जून के अवसर पर एक सप्ताह तक पांच से 11 जून तक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों द्वारा जारी किए गए पत्र में उल्लेख किया है कि छात्रों को नवोन्मेशी और उत्पादक इंसान बनाने के लिए कौशल विकास व क्षमता संवर्धन पर फोकस किया जाएगा। इनमें पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण और स्वच्छता शामिल है। छात्रों को पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों में सक्षम बनाने के लिए विद्यालयों में ईको क्लब का गठन किया जाए। इनके माध्यम से छात्रों में इससे जुड़ी समझ का विकास किया जाए। वहीं समर कैंप में वाद-विवाद, पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग गतिविधियों का आयोजन कराए जाने का भी निर्देश दिया गया है। जिसमें पर्यावरणविद् समेत गैर स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा सकता है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन कराते हुए स्कूलों में समर कैंप आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें