फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जर्जर तार टूटने से 20 बीघा गन्ने की फसल जली

Mon, 27 Jan 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । जसरूपनगर बिजली घर से जुड़े गांव पांची में जर्जर बिजली का तार टूटने से किसान की 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों में ऊर्जा निगम के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी पंकज त्यागी के खेत के ऊपर से बिजली की तार जा रही हैं, जो काफी जर्जर है। कई बार शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को जर्जर तार टूटकर खेत में गिर गया। तारों से निकली चिंगारी के कारण किसान पंकज त्यागी की करीब 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं काटी गई। आग की सूचना पर मौके पर किसान रामवीर त्यागी, नरेंद्र त्यागी, सुधीर त्यागी, शिवकुमार त्यागी, अक्षय कोरी, नीरज त्यागी, उमंग आदि पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया। मामले में अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा का कहना है कि घटना के बाद उपखंड अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें