फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Mon, 27 Jan 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पिटाई करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि मस्जिद वाली गली कोटला सादात हापुड़ थाना हापुड देहात निवासी इमरान के साथ शादी हुई थी। शादी में परिजनों ने 10 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर पिटाई करने लगे। आरोप है कि पति के दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। जबकि उसका पति शादी से पहले भी दो अन्य महिलाओं को तलाक दे चुका है। पता चला कि अब पति ने चौथी शादी भी कर रखी है, जिससे तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ दिन पहले उसके साथ पिटाई की और पति ने तीन बार तलाक बोल कर तलाक दे दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें