फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई की तरह सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Mon, 26 Jun 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आत्म रक्षा की ट्रेनिंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सूबे के आए दिन हो रही रेप की घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसमें छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी।
विज्ञापन


एक जुलाई से उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया सत्र शुरू होने वाला है। सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किया है कि स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाए।

प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को जूड़े-कराटे और अन्य विधाएं सिखाई जाएंगी। यह शिविर दो से तीन माह तक हर कन्या हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में आयोजित होंगे। शैक्षणिक समय से अलग समय में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शिविर में छात्रओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के लिए महिला कोच को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि पुरुष कोच अधिक संख्या में उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण कॉलेज की अध्यापिकाओं की उपस्थिति में दिया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। इस संबंध में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें