फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विश्व हाथ धुलाई दिवस पर छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
डीएम पब्लिक स्कूल में छात्रों को सही ढंग से हाथ धोने की जानकारी देते डॉ. दीपक शर्मा। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के शिक्षण संस्थानों में बुधवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस साफ हाथ-सेहत का साथ विषय के तहत मनाया गया। इसमें छात्रों को हाथों को स्वच्छ रखने के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, दूसरों को भी इस बारे में जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शाहपुर मार्ग पर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि नियमित और सही तरीके से हाथ धोने की आदत अपनाकर हम डायरिया, निमोनिया, टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों के होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। कहा कि भोजन करने से पहले, भोजन बनाने से पहले, शौच के बाद, कचरा छूने के बाद, बच्चों की देखभाल करने से पहले और बाद में नियमित रूप से हाथ धोना चाहिए। स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हाथ का सीधा संबंध मुख से है। इसलिए हाथों का अच्छे प्रकार से धोना अति आवश्यक हो जाता है। इस दौरान युधिष्ठिर यादव, योगेंद्र सिंह, ब्रज चौधरी, अक्षय नैन, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

कबीरदास चौक के निकट स्थित केडीएम पब्लिक स्कूल में आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम ने छात्रों को हाथ धोने की सही विधि बताई। मनोज कुमार ने कहा कि डॉ. इग्नाज सेमेल्विस को संक्रमण नियंत्रण का जनक माना जाता है। उन्होंने ही 19वीं सदी में कीटाणुओं को खत्म करने और संक्रमण को रोकने के लिए हाथ धोने के महत्व की शुरूआत की थी। इस दौरान प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार, पालिका सफाई व खाद्य निरीक्षक सुभाष सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें