हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होंगी। कॉलेजों को समय से कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इन दिनों कॉलेजों में विशेष सेमेस्टर की बैक परीक्षाएं चल रही हैं। साथ ही स्नातक और परास्नातक के प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया भी हाल ही में पूर्ण हुई है। निर्देश दिया है कि जिन कॉलेजों में कोर्स अधूरा है वहां अतिरिक्त कक्षाएं चलाईं जाए।
कॉलेजों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इन परीक्षाओं से पहले आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण कर लें। जिन छात्रों के आंतरिक/प्रयोगात्मक अंक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर समय से प्राप्त नहीं होंगे, उनके प्रवेश पत्र भी निर्गत नहीं हो सकेंगे। एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि कोर्स समय से पूरा होगा। विश्वविद्यालय के आदेशों का पालन कराया जाएगा।