सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। रिजल्ट देखते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। अधिकतर स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
शनिवार को रिजल्ट देखते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। गढ़-मेरठ रोड स्थित डीआर इंटरनेशनल स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने 10सीजीपीए प्राप्त की है।
10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक ने बधाई दी है। इसके अलावा गढ़-शाहपुर रोड स्थित डीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के 10, बहादुरगढ़ क्षेत्र के डेहरा कुटी के रॉयल पब्लिक स्कूल के 11,
बहादुरगढ़ के गांव अल्लीपुर के एसजीआरएस इंटरनेशनल स्कूल के 21, सिंभावली के जीआर पब्लिक स्कूल के एक छात्र ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सभी स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
डीएम स्कूल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह, डीआर इंटरनेशनल स्कूल चेयरमैन प्रदीप त्यागी, रॉयल स्कूल प्रबंधक अवधेश चौहान, एसजीआरएस इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक आलोक चौहान,
आरजी पब्लिक स्कूल प्रबंधक विनीत अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापक और बच्चों की मेहनत तथा अभिभावकों के अपेक्षित स्तर पर मिले सहयोग को दिया है।