फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत को शासन से मिलेंगे 19.85 करोड़

Sat, 28 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जिला पंचायत को मिलेंगे 19.85 करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को पंचायत कार्यालय सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी लता खटीक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि शासन से चालू वित्तीय वर्ष में 19.85 करोड़ रुपये छह किश्तों में मिलेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल मार्च की बैठक में प्रस्तुत 9.12 करोड़ रुपये के कार्यों को शासन की मंजूरी मिल गई है। बैठक में धौलाना मार्ग पर गांव हसनपुर में बने चिकित्सालय की मरम्मत कराने का प्रस्ताव पास हो गया।

बैठक में अपर मुख्य अधिकारी नरेश यादव ने बताया कि चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2015-16 के लिए 9 करोड़ 12 लाख रुपये की कार्य योजना का मार्च माह में हुई बैठक में अनुमोदन किया गया था। इस कार्य की शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


नए विकास कार्यों के लिए प्रत्येक सदस्य से करीब 16 लाख रुपये के नवीन कार्य प्रस्तावित करने के लिए अनुमोदन किया गया।

9 करोड़ 12 लाख रुपये में सम्पत्ति सृजन के करीब 30 लाख 99 हजार रुपये घटाने के बाद 8 करोड़ 82 लाख रुपये में से प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को 50 प्रतिशत का करीब 24.50 लाख रुपये के कार्य बनते हैं।

उन्होंने बोर्ड बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों को बताया कि शासन ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 19.85 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होनी है। यह धनराशि छह किस्तों में प्राप्त होगी।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य अमृता कुमार, हरेंद्र प्रमुख, कमलेश देवी, उमेश वर्मा, नरेंद्र मावी, कृष्णकांत सिंह हूण, रूचि यादव, सुनीता यादव, प्रियम चौधरी, कामिल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें