बैक पेपर परीक्षा में फेल होने से खफा केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओ का गुस्सा सोमवार सुबह फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा कर दोबारा कापियों की जांच कराने की मांग उठाई है।
सोमवार सुबह 11 बजे केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्राएं जमा हुईं और द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा में फेल होने पर हंगामा शुरू कर दिया।
छात्राओं ने बताया कि उन्होंने मेहनत से 010 कोड की परीक्षा दी थी, लेकिन उसमें सभी छात्राओं को फेल कर दिया गया है। जो बिलकुल भी सही नहीं है और मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है।
अगर अनुमान भी लगाया जाए तो दो-चार छात्राएं फेल हो सकती हैं, लेकिन सभी 50 से अधिक छात्राएं कैसे फेल हो सकती हैं। विवि को दोबारा कापियों का मूल्यांकन करना चाहिए।
हंगामा करने में सोनम, इसरत, शिवानी, शालू, हुमा, अंशु, बंटी, सुरभी, प्रीति, चिंकी, प्रिया, अरिबा, मानषी, ममता, लक्ष्मी आदि छात्राएं शामिल रहीं।
छात्राओं की समस्या पर विवि के उच्चाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द छात्राओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - डॉ निशा गर्ग, प्राचार्या, केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज