बाबूगढ़। के इंडस ग्लोबल स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज (चेस), शॉट पुट (गोला फेंक) और छात्र-छात्राओं की हाई जंप (ऊंची कूद) प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
शतरंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच का परिचय दिया। वहीं गोला फेंक और ऊंची कूद में खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और बेहतर प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में जीत का उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।
विद्यालय के निदेशक कपिल शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। चेयरमैन महेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल शोएब अहमद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व पीटीआई मनोज मुंडेर, मनीष यादव और हरजोत सिंह का विशेष योगदान रहा।