फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबा महाकाल की हुई महाआरती

विज्ञापन
गढ़ के श्रीदुर्गा मंदिर में बाबा महाकाल की महाआरती करते भक्त। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में नवंबर माह के प्रथम सोमवार को भक्तों ने बाबा महाकाल की महाआरती की। इससे पूर्व शिवलिंग का महाकाल उज्जैन मंदिर की तर्ज पर विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भोलेनाथ की जय-जयकार से गूंजता रहा।
भक्तों ने गेंदा, चमेली व अन्य फूलों से बाबा को सजाया। इसके साथ ही इत्र, फल, सुगंधित द्रव्य समेत अन्य बहुत से सामान का उपयोग बाबा के शृंगार के लिए किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विवेक तिवारी ने मंत्रोच्चारण किया। बाबा के शृंगार के उपरांत उनकी महाआरती की गई।
विज्ञापन

इसमें नगर समेत आसपास के गांवों से भी भक्त पहुंचे। सभी ने भगवान शिव से देश की उन्नति, क्षेत्र की खुशहाली और सभी के लिए मंगल की मनोकामना की। टिंकू शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को होने वाली इस महा संध्या आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राचीन मंदिर में स्थापित शिवलिंग की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्टों का हरण होता है। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान रमा गोस्वामी, सुधा शर्मा, श्वेता उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, करन गौतम, संगीता रस्तौगी, वीना शर्मा, इशिका पंडित, संगीता जैन, गुलाब शुक्ला, ऊषा शर्मा, मोली शर्मा, रेनू, सोनम, प्रभा, सरोज तिवारी, अंश गोयल, नितिन जैन, अनिल पुनियानी, सरवन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें