फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में गंदा पानी भरने से बिफरे स्टूडेंट्स

Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गंदा पानी से बिफरे स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नक्का कुआं रोड पर नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों और घरों में भरने से स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट गया। गुस्साए छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन की ओर से सफाई नहीं कराए जाने से नाले ओवर फ्लो हो रहे हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों समेत घरों में भर रहा है।

उनका आरोप है कि सफाई में एक लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, पालिका चेयरपर्सन संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि नालों की सफाई नियमित रूप में कराई जा रही है, लेकिन अगर कोई कर्मचारी उनमें कूड़ा डाल रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में प्रशांत चौधरी, काकू, चिराग, मनोज, अफसर, रेखा, आर स्वामि, रोहित, अर्जुन, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

नाले की सफाई नहीं होने से परेशान मोहल्ला इस्लामनगर के लोगों का गुस्सा शुक्रवार दोपहर फूट गया। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही नाले की सफाई कराने की मांग की।

शुक्रवार दोपहर मोहल्ला इस्लामनगर के लोग दहपा पुलिया के पास एकत्रित हुए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने नाले की सफाई नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोगों ने बताया कि मोहल्ले में सफाई की व्यवस्था बिलकुल ठप है। नाले की सफाई भी गत कई दिन से नहीं कराई गई है। लोगों ने जल्द नाले की सफाई कराने की मांग की है। उधर, पालिका ईओ हेमराज ने बताया कि जल्द सफाई कर्मियों को भेजकर नाले की साफ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में सलीम, असलम, फारुख, नदीम, सलमान, सलाउद्दीन, महताब, इस्लाम, दीन मोहम्मद, जहीर शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें