फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Sun, 15 May 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अनियंत्रित कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदीनगर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मार्निंग वाक पर निकली छात्रा की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से स्कूटर सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आदर्श नगर कालोनी निवासी सुभाष चंद की पुत्री पांचवीं कक्षा की छात्रा गुंजन (9)रविवार सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकली थी। मोदीनगर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई।

आसपास के लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए।
विज्ञापन


उधर, हापुड़ निवासी एक अधेड़ स्कूटर से गढ़मुक्तेश्वर आ रहा था। कुचेसर रोड चौपला के पास फ्लाईओवर से पहले पहुंचते ही बाइक की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें