फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Road Accident: कुत्ते से बचने में पुलिया से टकराई बाइक, बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, दो घायल

Sat, 28 Feb 2026 10:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

धौलाना के एनटीपीसी रोड पर निधावली नहर पुलिया के पास कुत्ते से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे समीर की मौत हो गई, जबकि अरसलान समेत दो लोग गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर निधावली नहर पुलिया के पास शनिवार शाम अचानक सामने आए कुत्ते से हुई टक्कर के दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से बाइक टकरा गई। जिसमें बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र समेत तीन लोगों को गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायलों में एक छात्र की मौत हो गई। घायल दूसरे छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शाम ऊपरी गंग नहर निधावली पुलिया के पास अचानक कुत्ता सामने आने पर बाइक सवार दौलतपुर ढीकरी निवासी समीर उमर (18) व उसके साथी अरसलान अनियंत्रित होकर पुलिया में जाकर टकरा गए। 

इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक भी टक्कर की चपेट में आ गई। जिस पर पर कृष्ण चंद्र (38) निवासी गांव जलालपुर जनपद एटा सवार थे। वह भी घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अरसलान की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया, जबकि कृष्ण चंद्र का उपचार सीएचसी में चल रहा है। बताया गया है कि समीर दसवीं कक्षा का छात्र था और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहा था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना से गांव दौलतपुर ढीकरी में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें