फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गली में खड़े छात्र को क्रिकेट बैट से मारा

Thu, 12 Dec 2024 11:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी खाई में युवक ने ट्यूशन से लौट रहे छात्र के सिर में क्रिकेट बैट मारकर उसे घायल कर दिया। घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला नई आबादी खाई निवासी आनंद प्रकाश ने बताया कि नौ दिसंबर की शाम को उसका पुत्र मानव ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला नई आबादी खाई की चौपाल पर पहुंचा तो कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। इसी बीच उसका पुत्र भी वहां खड़ा होकर बच्चों का खेल देखने लगा। आरोप है कि मोहल्ला निवासी आदित्य उर्फ ढल्लू यहां पहुंचा और उसके पुत्र मानव के सिर पर क्रिकेट बैट मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर चोट आई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें