फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाठीचार्ज के विरोध में आज हापुड़ कचहरी में रहेगी हड़ताल

Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गाजियाबाद न्यायालय में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज का हापुड़ बार एसोसिएशन के वकीलों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते आज हापुड़ कचहरी में हड़ताल रहेगी। अधिवक्ता कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह व सचिव विकास कुमार त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया। जिससे कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जिसका प्रदेश ही नहीं देश भर के अधिवक्ता विरोध कर रहे है। हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति ने सभी बार एसोसिएशन से आह्वान किया कि वह मामले का कड़ा विरोध करें और बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य न करें। हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के युवा अधिवक्ता अभिषेक अग्रवाल की पत्नी का निधन हो गया था। जिसके चलते बुधवार को अधिवक्ताओं ने मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें