फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सराफा व्यापारी की दुकान से लाखों के गहने चोरी

Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल स्थित सराफा की दुकान से चोर लाखों के गहने चोरी कर ले गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


निडोरी गांव निवासी राहत अली ने बताया कि हावल गांव में उसकी सराफा की दुकान है। 29 अक्तूबर को चार महिला-पुरुष उनकी दुकान पर गहने खरीदने आए थे। सामान दिखाने के दौरान शातिर सोने के टॉप्स व बाली का पैकेट चोरी कर ले गए। कुछ दिन तक दुकान से गहने चोरी होने की जानकारी नहीं लगी। लेकिन आवश्यकता पड़ने पर जब गहनों की तलाश क गई, तो चोरी का पता चला। उसके उपरांत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा देखा गया, जिसमें पूरी घटना कैद थी। एसएचओ रघुराज सिंह का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है, अभी तक थाने पर इस बाबत तहरीर नहीं आई है, मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें