फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नए नियम के विरुद्ध छठे दिन भी रही हड़ताल, डीएम को गिनाईं समस्याएं

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते बैनामा लेखक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। पंजीकरण व निबंधन विभाग के नए आदेश के विरोध में बुधवार को भी लगातार छठे दिन तहसील और निबंधन कार्यालय में कामकाज ठप रहा। दस्तावेज लेखक तहसील संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर रेनू सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता, बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, कंप्यूटर ऑपरेटरों ने डीएम कविता मीना को नए नियम से होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस नियम को वापस लेती है तो ही हड़ताल को वापस लिया जाएगा। अन्यथा, हड़ताल पूरी तरह से जारी रहेगी।
दस्तावेज लेखक तहसील संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि चार जून 2026 को आए नए आदेश में प्राइवेट संस्थाओं की ओर से दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस योजना के कारण लाखों अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर, कंप्यूटर ऑपरेटर व मुंशी आदि प्रभावित होंगे। यहां तक कि बेरोजगारी के स्तर पर पहुंच जाएंगे, जबकि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य रोजगार देना है।
विज्ञापन

इस दौरान रामदत्त, यूसुफ खान, सतीश चौधरी, सतवीर सिंह, मोहित शर्मा, इरफान कुरैशी, अशोक भारतीय, इमरान, कुलभूषण, प्रशांत, सुभाष सैनी, मुकेश कुमार, जमील, पुष्कर शर्मा, जयवीर सिंह, दुष्यंत त्यागी, पन्नालाल, विशाल कौशिक, अमित शर्मा, कमल कुमार, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें