फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए प्रशासन सख्त

Thu, 16 Feb 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ऑयल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहल्ला दादाबाड़ी में एसडीएम द्वारा लिए गए सरसों के तेल के नमूनों के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। जांच के लिए भेजे जा रहे सैंपल में किसी भी स्तर से गड़बड़ी न हो इसके लिए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को लैब तक भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रशासन की कार्रवाई से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में आ रही है। बता दें कि बुधवार को एसडीएम पुष्पराज सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम के साथ मोहल्ला दादाबाड़ी में एक नामी सरसों के तेल के

कारखाने पर छापा मारकर तीन नमूने भरे थे। इस दौरान टीम को व्यापारियों का जबरदस्त विरोध भी झेलना पड़ा था। सूत्रों की मानें तो मामले में प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव भी डाला गया था। देर रात तक अधिकारियों के पास फोन आते रहे।
विज्ञापन


किसी मामले को लेकर प्रशासन पहली बार इतना सख्त दिखाई दिया है। खाद्य औषधि विभाग के अधिकारी के साथ एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को लैब तक साथ भेजा गया है। ताकि किसी भी स्तर पर साठगांठ या नमूने के साथ छेड़छाड़ न हो।

गौरतलब है कि, करीब एक साल पहले भी एक न्यूज चैनल ने जिले के खाद्य औषधि विभाग के अधिकारियों का व्यापारियों से रिश्वत लेने और सैंपल के साथ फेरबदल करने का स्टिंग किया था।

बाद में विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी थी। एक बार फिर यहां इसी प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद डीएम ने खुद कमान संभाली है।

सरसों का तेल व रिफाइंड के तीन सैंपल भरने के बाद उन्हें लैब भेजा गया है। यहां से नमूनों की रिपोर्ट आने तक कारखाना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की निगरानी में रहेगा।

अधिकारी कारखाने में बन रहे तेल व रिफाइंड की पल पल की जानकारी रखेंगे। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नमूना फेल होता है तो प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें