फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था

Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
Strong wind - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अचानक रविवार शाम धूल भरी आंधी के साथ बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर-देहात की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। लोग बारिश से बचने के लिए घरों की राह पकड़ी। साप्ताहिक पैठ में भी अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने जैसे-तैसे अपना सामान समेटा। आंधी ने शहर और देहात की बिजली व्यवस्था घंटों तक चौपट रखी। हालांकि, बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को आंधी-बारिश ने राहत दी। सुबह से अधिकतम 43 और न्यूनतम 29 डिग्री तक पहुंचा तापमान शाम को आंधी-बारिश से लुढ़क कर अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं गोल मार्केट, अतरपुरा चौपला पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ में आंधी और बारिश के कारण अफरातफरी मच गई। दुकानदार अपना सामान जैसे तैसे समेटते दिखे, वहीं ग्राहक भी अपने गंतव्य की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पैठ स्थल पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


मेरठ से पैठ में कपड़ा बेचने आए सलीम का कहना था कि जिस समय पैठ में काफी भीड़ थी, उसी समय बारिश पड़ने से बिक्री पर बुरा असर पड़ा। आंधी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक जिले की बिजली व्यवस्था चौपट रही।

हालांकि बाद में हवा की रफ्तार कम होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बारिश काफी हल्की थी, फिर भी इस बारिश से गन्ने की फसल को काफी लाभ मिलेगा तथा गेहूं की कटाई के बाद पट पड़े खेतों की जुताई हो सकेगी। आम की फसल को इस आंधी से काफी नुकसान हुआ है।

एसएसवी चौकी पर पेड़ टूटा, दरोगा बचा
दिल्ली रोड पर एसएसवी चौकी के बाहर रविवार की शाम आयी आंधी में एक पेड़ टूटकर गिर गया जिससे वहां भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद दरोगा पेड़ के नीचे दबने से बच गया।
जतिन त्यागी अनिल त्यागी 21एचपीआर 19 फोटो

आंधी से गिरा पेड़, लगा जाम

दिनभर चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों को धूल भरी आंधी से राहत मिली। हालांकि आंधी के साथ धूल उड़ने और पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ीं।
रविवार की दोपहर को लू चलने के साथ इतनी तेज धूप रही कि गढ़ में लगी साप्ताहिक पैठ की रंगत फीकी पड़ गई। लेकिन देर शाम को अचानक धूल भरी आंधी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। अगले कई दिनों तक आंधी आने की संभावना रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.नफीस चौधरी का कहना है कि तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है, जिससे प्रेशर घटने पर हवा तेजी के साथ ऊपर उठ रही है। इसकी भरपाई के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़े स्तर पर हवा आने से आंधी आती है।

अगले कई दिनों तक आंधी आने की संभावना है। बादल छाने से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। आंधी आने के बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस से घटकर 37 डिग्री सैल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें