फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग ने रोकी 51 गांवों में बिजली की राह

Wed, 26 Apr 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ डिवीजन के देहात अंचल में 51 गांव ऐसे हैं, जहां लगे ट्रांसफार्मर ओवर लोड चल रहे हैं। इन ट्रांसफार्मर के सहारे देहात को भरपूर बिजली आपूर्ति दे पाना संभव नहीं है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए अफसरों ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


जेई से प्रभावित गांवों में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की रिपोर्ट तलब कर, शासन को भेज दी गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देहात अंचल को 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने की घोषणा की थी,

लेकिन अब तक मुख्यमंत्री का यह आदेश धरातल पर नहीं उतर सका है। इसका मुख्य कारण देहात अंचल में हांफते ट्रांसफार्मर हैं। आलम यह है कि 51 गांवों में लगे करीब 150 ट्रांसफार्मर ओवर लोड चल रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी में अधिक समय तक आपूर्ति देने पर यह ट्रांसफार्मर धड़ाम हो जाते हैं। इस समस्या से उबरने का निगम अफसरों ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अवर अभियंताओं से ग्रामवार ट्रांसफार्मर की स्थिति की रिपोर्ट तलब कर ली गई है। क्षमता वृद्धि के संबंध में शासन को भी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

इन गांवों में दुरुस्त होगी बिजली आपूर्ति- गांव तौड़ी, किल्होड़ा, भदौला, दस्तोई, जोगीपुरा, बाबुगढ़, श्यामपुर, मुरादपुर, सपनावत, धनौरा, रजपुरा, असौड़ा, धनौरा, मुरादपुर टाउन, रिढावली, बझेड़ा कला, सपनावत, कैली, अतराड़ा, दादरी, पांची, डहाना, दहीरपुर, गोंदी,

काठीखेड़ा, मुर्शदपुर, सिरोधन, घुंघराला, सादकपुर, काकर हसनपुर, मीरपुर, अकड़ोली, चितौली, हाफिज, नवादा, सावदीपुर आदि गांवों में लगे 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर बदल कर 100 केवीए क्षमता के लगाए जाएंगे। इसके अलावा 100 केवीए क्षमता के 58 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।

देहात अंचल में ओवर लोडिंग की समस्या को दुरुस्त कराने के लिए मास्टर प्लान बना लिया गया है। जल्द ही क्षमता वृद्धि कर देहात अंचल को बेहतर आपूर्ति दिलाई जाएगी। सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें