फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जनसाधारण कोच पर फेंका पत्थर, यात्री घायल

Sat, 31 Jan 2026 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में सवार रेलयात्री पत्थर लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आनंद विहार टर्मिनल से चलकर दानापुर को जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर के समय बाबूगढ़ के निकट पहुंची तो किसी शरारती तत्व ने कोच पर पत्थर मार दिया। इससे कोच में सवार एक यात्री घायल हो गया। मुरादाबाद पहुंचने पर यात्री का उपचार कराया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव का कहना है कि ट्रेन पर पत्थर मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें