फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टावर चोरी का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डूहरी गांव में टावर से चोरी हुए उपकरणों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शनिवार रात पुलिस सीटीए कंपनी कट तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टावर से चोरी किया गया सामान लेकर दो संदिग्ध टेक्सटाइल रोड पर सीताराम फैक्ट्री के पास वाहन की तलाश में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाजियाबाद जनपद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी निवासी जावेद और संभल जनपद के असमौली थाना क्षेत्र के नरेटा मोहम्मदपुर निवासी मौ. हसन को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में दोनों के पास से एक-एक चाकू मिला। उनके थैले से डेल्टा कंपनी के चार मॉड्यूल और टावर खोलने की टूल किट बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने 30-31 अगस्त की रात डूहरी गांव के टावर से तीन आरआरयू और चार मॉड्यूल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार चोरी किए गए आरआरयू कबाड़ी को बेच दिए गए थे। बरामद मॉड्यूल की वादी ने पहचान की। उन्होंने बताया कि मामले में पहले से रिपोर्ट दर्ज है और बरामदगी के आधार पर धारा बढ़ाई गई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें