फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसटीएफ ने मोनाड विश्वविद्यालय में की पूछताछ, जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री बांटने के मामले में बृहस्पतिवार को लखनऊ से एसटीएफ की दस सदस्यीय टीम पांच गाड़ियों से विश्वविद्यालय पहुंची। टीम ने शिक्षकों से जानकारी करने के साथ ही महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन

मामले में विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह समेत 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य जुड़ा होने के कारण शासन इस पर गंभीर है। एसटीएफ ने अब विवेचना शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार दोपहर एसटीएफ के दस अधिकारी मोनाड विश्वविद्यालय पहुंचे। गेटकीपर को इसकी जानकारी होते ही पूरे विश्वविद्यालय में अफरातफरी मच गई। टीम ने अंदर पहुंचकर शिक्षकों से बातचीत की। छात्रों के एडमिशन, रिकॉर्ड, अंकतालिका का रिकॉर्ड रखने वालों से सख्ती पूछताछ की गई। कई एचओडी और जिम्मेदारों से भी पूछताछ की गई।
चर्चा यह भी रही कि कुछ लोगों को टीम अपने साथ ले गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पिलखुवा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोनाड विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम ने जाकर विवेचना शुरू की है। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। उनका कहना था कि इतनी ही जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

पुराने मैनेजमेंट की भी बढ़ीं धड़कनें
मोनाड विश्वविद्यालय में कार्रवाई के साथ ही एसटीएफ ने यह स्पष्ट कर दिया था कि पुराने मैनेजमेंट ने यूनिवर्सिटी क्यों बेची, इसकी भी जानकारी की जाएगी। ऐसे में अब हापुड़ में टीम के डेरा डालने से पुराने मैनेजमेंट की भी धड़कनें बढ़ गई हैं। विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री का पर्दाफाश होने के साथ ही छात्र यहां से एडमिशन ट्रांसफर कराने की तैयारी में हैं। बहुत से छात्रों ने परीक्षाएं भी छोड़ दी हैं। जिस तरह का माहौल विश्वविद्यालय में बना है, उससे यह भी स्पष्ट है कि नए सत्र में एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें