फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पार्क जा रही महिला पर कुत्तों के झुंड का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला पटेलनगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने पार्क जा रही महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों ने तीन जगहों पर महिला को काटा है। कुत्तों के हमले में महिला जमीन पर गिर गई। जिस कारण उनके सिर में भी गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि उनकी भाभी नीलम गुप्ता बृहस्पतिवार की सुबह पटेलनगर चौराहे से आगे पतली गली के अंदर बने पार्क में जा रही थीं, इस दौरान नीलम गुप्ता पर मोहल्ले के आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला के कपड़े खींचकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उन्हें तीन जगहों पर काटा। जमीन पर गिरने के कारण महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। कुत्तों के हमले के दौरान महिला ने स्वयं को बचाने के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने लाठी डंडे लेकर महिला को बचाया। लोगों ने महिला को कुत्तों से बचाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

नितिन गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग पटेल नगर चौराहे से आगे गलियों में आवारा कुत्तों को खाना खिलाकर पाल रहे हैं। यह कुत्ते पहले भी कई बार लोगों पर हमला कर उन्हें शिकार बना चुके हैं। आरोप है कि नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई टीम कुत्तों को पकड़ने आज तक नहीं आई है। कुत्तों के हमले के कारण लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है जबकि, नगर पालिका शहर में कुत्तों को पकड़ने व नसबंदी का अभियान भी चला चुकी है। इसके बाद भी हालात सामान्य नहीं हैं।
विज्ञापन




कया कहते हैं अधिकारी

टीम ने मोहल्लों में जाकर कुत्तों की नसबंदी करने का अभियान चलाया था। अब शहर में कुत्तों को पकड़ने व नसबंदी का कोई अभियान नहीं चल रहा है। जल्द ही फिर से टीम को बुलाकर कुत्तों को पकड़ने व नसबंदी कराने का अभियान शुरू कराएंगे।
विज्ञापन


- इंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें