फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौ से 11 मार्च तक होगी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आगामी नौ से 11 मार्च तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिले में आयोजित हुई 39वीं मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी व टीम हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 की राज्य स्तरीय बालक-बालिकाओं के खेलकूद कार्यक्रम व प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी/कंटीजेंट लीडर नामित किए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से समन्वय करते हुए प्रतिभागी बच्चों के साथ फोटोयुक्त सूची प्रमाणित कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले माह 25-26 फरवरी को जेएमएस कॉलेज में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं हुई थीं। इसमें हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व मेरठ के खेलाड़ियों व टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें 100 व 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में राशि, 400 मीटर रिले दौड़ में बालक वर्ग, गोला फेंक में बालक वर्ग में लकी, योगासन में बालिका वर्ग, सांस्कृतिक कार्यक्रम-लोक नृत्य-8, वालीबॉल-12 में बालिका वर्ग, जूडो-5 बालक व बालिका वर्ग, कुश्ती-5 में बालक व बालिका वर्ग, जिम्नास्टिक-5 में बालक व बालिका वर्ग, तैराकी-6 में बालक व बालिका, पीटी व्यायाम-16 और कुराश की प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें