फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होली पर खूब खाया तला-भुना, अब पेट में दर्द और उल्टी की समस्या बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। होली पर तला-भुना भोजन खाने से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ा है। इसका असर शुक्रवार को जिला अस्पताल व सीएचसी की ओपीडी में भी दिखाई पड़ा। बड़ी संख्या में लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द और पसलियों में दर्द की समस्या लेकर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। ऐसे मरीजों को हल्का व बिना तला-भुना भोजन न खाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

होली पर रंगों की मस्ती के साथ लोगों ने पकवान का भी खूब सेवन किया। खानपान में बदलाव होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा है। पिछले दो दिनों की जिला अस्पताल व सीएचसी की ओपीडी में करीब 150 मरीज पेट में दर्द और उल्टी की समस्या लेकर अस्पतालों में उपचार कराने पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल व सीएचसी की ओपीडी में करीब 80 मरीज पहुंचे थे, जबकि शुक्रवार को ओपीडी में करीब 70 मरीज पहुंचे। इनमें भी बाल रोग विभाग की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, खांसी के अलावा उल्टी-दस्त से बीमार होने वालों में बच्चे ज्यादा रहे।
सीएचसी में तैनात फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि मौसम बदलने और होली पर पकवान का सेवन करने से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ा है। तले, मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो रहा है। इन दिनों ओपीडी में बुखार, खांसी-जुकाम के अलावा उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीज आ रहे हैं। मामले में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि कुछ मरीजों की तबीयत अधिक खराब थी, इन्हें भर्ती कराकर उपचार कराया गया है। विभाग के पास सभी दवाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें