फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच शुरू, 20 को नाम वापसी

Thu, 19 Nov 2015 04:32 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रथम चरण के चुनाव के लिए जमा हुए नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच शुरू हुई। बृहस्पतिवार को भी इनकी जांच होगी।
विज्ञापन


वहीं प्रत्याशी भी खंड विकास कार्यालय पहुंचे ताकि अगर नामांकन पत्र में कोई कमी है तो उसी तत्काल सही कराया जाए। नाम वापसी की प्रक्रिया 20 नवंबर होगी।

बुधवार सुबह से ही ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंचे।

जहां नामांकन पत्रों की जांच हो रही थी। प्रत्याशियों को डर था कि उनका नामांकन पत्र किसी गलती के कारण रद्द न हो जाए। इसलिए वह जांच के दौरान मौजूद रहे।

खंड विकास कार्यालय पर दिन भर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का मेला लगा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

एडीओ पंचायत रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को भी जांच होगी। अभी तक किसी का भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ है।  

ब्लॉक परिसर में बुधवार को भी नामांकन पत्र खरीदने देहात से उम्मीदवार पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी राजित राम ने बताया कि तीसरे दिन प्रधान पद के 159, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 542 नामांकन फार्म बेचे गए।

अब तक प्रधान पद के 422 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 662 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। धौलाना ब्लॉक की 55 ग्राम पंचायत और 731 ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए 11 न्याय पंचायत पर 11 एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


तीन एआरओ रिर्जव रखे गए हैं। दूसरे चरण के मतदान के  लिए 19 और 20 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 21 और 22 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच व 23 नवंबर को  नाम वापसी होगी।
 
तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्र मिलने शुरू हो गए हैं। एडीओ पंचायत जगनंदन वर्मा ने बताया है कि 21 और 23 नंवबर को नामांकन होगा। 24 और 26 नंवबर को नामांकन पत्रों की जांच और 27 नंवबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें