पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में बृहस्पतिवार की दोपहर नमाज के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद दो दिन पहले मामूली झगड़े को लेकर हुआ था। मोहल्ला निवासी ताहिर और सन्नू के बीच पहले भी कहासुनी हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करवा दिया था। लेकिन बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोग पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की पूरी जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-