फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसवी कालेज में पांच पदों पर 30 छात्रों ने किया नामांकन

Wed, 23 Nov 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। बुधवार को पांच पदों पर 30 छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर 29 नामांकन पत्रों को दाखिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


शुक्रवार को नामांकन फार्मों की जांच और नाम वापसी होगी। नामांकन स्थल पर भी काफी गोपनीयता बरती गई। चुनाव मीडिया प्रभारी डा.मानवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 9, उपाध्यक्ष पद के लिए 7, महामंत्री पद के लिए 5,

संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष के लिए 3 छात्र-छात्राओं ने नामांकन किए हैं। नामांकन करने वाले छात्रों के नाम की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। शुक्रवार सुबह 11 से 01 बजे तक नाम वापसी, दोपहर 01 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन फार्म की जांच,
विज्ञापन


3 बजे वैध और अवैध प्रत्याशियों की सूचियों का प्रकाशन होगा। नामांकन करने वाले छात्र-छात्राओं में अगर किसी पर कालेज प्रशासन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जायेगा।

प्रचार करने के लिए चुनाव समिति ने तीन जगह चिन्हित की गई हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार छात्र-छात्राएं कालेज गेट के पास,लाईब्रेरी के पास और परीक्षा हॉल के पास चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा कर सकते हैं।

अगर इसके अलावा किसी ने शैक्षिक वातावरण खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कालेज में चुनाव लड़ने वाला प्रत्येक छात्र अधिकतम पांच हजार रुपये खर्च कर सकता है। किसी तरह की भी हाथ से बनाई सामग्री का प्रचार में इस्तेमाल किया जायेगा।

चुनाव संपन्न होने के तीन सप्ताह के अंदर सभी प्रत्याशियों को खर्च का हिसाब देना होगा। नामांकन के दौरान कालेज में घुसे कई आउट साइडर छात्र नेताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। इससे छात्रों में भी हड़कंप मच गया।

एसएसवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही प्रत्याशियों की दिलों की धड़कने बढ़ने लगी है। स्टूडेंट्स के रूझान को देखने के लिए अमर उजाला ने कालेज के छात्र-छात्राओं से बात कीं। बातचीत में स्टूडेंट्स मतदान के लिये उतावले नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें