फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 13 अप्रैल को होगा शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव

Mon, 03 Mar 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री और इंटर कॉलेज का संचालन करने वाली शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव 13 अप्रैल को होगा। सोमवार को शिक्षा प्रसार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.नवीन चंद्र और सह चुनाव अधिकारी विजय कुमार होंगे।
विज्ञापन


प्रधान, उप प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद के साथ ही डिग्री कॉलेज की 8 सदस्यों वाली कमेटी, इंटर कॉलेज के पांच सदस्य वाली कमेटी, शिक्षा प्रसार समिति के 27 सदस्य वाली कमेटी का चुनाव होगा।

इस चुनाव में 1026 सदस्य विभिन्न पदों पर लड़ने वाले 48 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस बार चुनाव में गुटों के बीच बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। वर्तमान प्रबंध समिति कॉलेज में उनके द्वारा कराए कार्यों के साथ लोगों के बीच पहुंच रही है।
विज्ञापन




निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ होगा चुनाव

शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। चुनाव में मतदान की तिथि 13 अप्रैल घोषित की गई है। - प्रो.नवीन चंद्र, मुख्य चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें