फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 1.95 करोड़ से बनेगा बाबूगढ़-बक्सर मार्ग

Mon, 03 Mar 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पुराने हाईवे 9 पर बाबूगढ़-बक्सर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संकेतक और अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.95 करोड़ से यह कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस मार्ग से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

करीब 20 किलोमीटर के इस मार्ग का इस्तेमाल पहले हाईवे 9 के रूप में होता था। बाद में नया हाईवे बनने के बाद इसे एनएचएआई ने लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया था। वर्तमान में इस मार्ग पर जगह-जगह से डिवाइडर टूटा हुआ है। यहां तक कि लोगों ने अवैध कट भी बना लिए हैं। जिसके कारण हादसे होते हैं। कुछ जगह सड़कों में गहरे गड्ढे हैं। जिन्हें ठीक कराने की मांग काफी समय से हो रही थी। यह रास्ता आज भी पुराने हाईवे की तरह ही इस्तेमाल होता है और हापुड़ से गढ़ की तरफ जाने वाले वाहन यहीं से गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मार्ग के निर्माण और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने 1.95 करोड़ का टेंडर निकाला है। इस मार्ग के बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।





66 लाख से सात सड़कों की होगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग द्वारा 66 लाख से सात सड़कों की मरम्मत का काम कराया जाएगा। जिसमें 11 लाख से श्यामपुर से हबिसपुर का शेष भाग, 11.40 लाख से कुराना से बंगोली मार्ग, 7.70 लाख से शरीफाबाद संपर्क मार्ग, 14.40 लाख से भोवापुर से फुलडेहरा मार्ग, 20.60 लाख से सिंभावली से नवादा मार्ग, 2.60 लाख से हाईवे 24 से अनवरपुर मार्ग और 1.40 लाख से हापुड़-मोदीनगर मार्ग से गोयना संपर्क मार्ग की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें