फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लीड को बदलने में बीता दिए 14 घंटे

Tue, 13 Sep 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला राधापुरी के लोगों को सोमवार रात सिर्फ इसलिए अंधेरे में रहना पड़ा, कि ट्रांसफार्मर की एक लीड खराब हो गई थी। कारपोरेशन इसको 14 घंटे में भी नहीं बदल सका। जन सुविधा केंद्र भी लोगों को राहत दिलाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न दो बजे मोहल्ले की आपूर्ति बहाल की जा सकी। ऐसे में लोगों को गर्मी, पानी किल्लत से बेहद परेशान होना पड़ा। रेलवे रोड स्थित मोहल्ला राधापुरी को पावर सप्लाई वहां लगे 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से दी जाती है।

सोमवार रात इस ट्रांसफार्मर की एक लीड में फाल्ट हो गया था। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। अचानक पूरे मोहल्ले की आपूर्ति बाधित होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस संबंध में पावर कारपोरेशन के अफसरों को सूचना दी, जन सुविधा केंद्र को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन


कोई कर्मचारी लीड बदलने की जरूरत नहीं समझ पाया। ऐसे में हजारों लोगों को रातभर अंधेरे में गर्मी, मच्छरों से जूझना पड़ा। आश्चर्य की बात यह है कि सुबह होने पर भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मंगलवार अपराह्न दो बजे खराब लीड को बदलकर मोहल्ले की आपूर्ति बहाल की गई।

कुल मिलाकर एक लीड को बदलने में निगम कर्मियों ने 14 घंटे लग गए।  दिए। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम अफसर लोगों की समस्या पर कितने गंभीर हैं।

एसडीओ यशेंद्र सिंह का कहना है कि ईद होने के कारण अधिकांश स्टॉफ की ड्यूटी मुस्लिम बहुल क्षेत्र में लगा दी गई थी। इसी विजय से राधापुरी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें