फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे रोकने के लिए हाईवे पर लगेंगे गति मापक यंत्र

Thu, 27 Feb 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निजामपुर व ततारपुर बाईपास पर गति मापक यंत्र लगाए जाएंगे। वहीं, बिना हेलमेट लगाकर कार्यालय आने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के चालान काटे जाएंगे। बृहस्पतिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें डीएम प्रेरणा शर्मा ने दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बिंदुवार मुद्दों को रखा। बैठक में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट लगाकर आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को भी हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करने और उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के लिए कहा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कहा कि निजामपुर व ततारपुर ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड लगाए जाएं। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि ततारपुर व निजामपुर बाईपास के पास गति मापक यंत्र लगाकर चालान करें।

बैठक में सड़क हादसों के आंकड़े और लोक निर्माण विभाग द्वारा ब्लैक स्पॉट पर की गई सुधारात्मक कार्रवाई का विवरण दिया गया। जिस पर डीएम ने हर हाल में हादसों में मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए कहा। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राएं और अभिभावकों को सीटबेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम संदीप कुमार, एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी शैलेंद्र सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन, एनएचएआई गाजियाबाद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित शर्मा, एनएचएआई मुरादाबाद प्रोजेक्ट डायरेक्टर जयवर्धन सिंह, यातायात निरीक्षक उपदेश कुमार, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें