फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार ट्रोले ने पीछे से कैंटर में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे ड्राइवर व क्लीनर

विज्ञापन
हाइवे पर सड़क दुर्घटना होने के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप बुलंदशहर फ्लाईओवर के पास शनिवार भोर चार बजे पंचर हुए टायर को बदलते समय तेज रफ्तार ट्रोले ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए। इस दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी कैंटर चालक सलमान पीलीभीत से केला लादकर कंडक्टर इस्लाम निवासी जिला अमेठी के साथ शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे दिल्ली जा रहे थे। एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास उसकी कैंटर के एक टायर में पंचर हो गया। पंचर लगवाने के बाद वह व क्लीनर कैंटर में टायर बदल रहे थे।
इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रोले ने उसकी कैंटर में टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों बाल-बाल बच गए और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से भाग गया। घटना की वजह से हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस संबंध में कैंटर चालक ने पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें