फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धनोरा सर्विस लेन के लिए नए सिरे से होगा सर्वे, एनएचएआई अधिकारियों से मिला भाकियू प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धनौरा क्षेत्र में सर्विस लेन बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मेरठ में जाकर एनएचएआई के अधिकारियों से मिला। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह धनौरा क्षेत्र का नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर सर्विस लेन के निर्माण के लिए नया प्रस्ताव और एस्टीमेट तैयार कर उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

धनौरा क्षेत्र में सर्विस लेन बनाए जाने की मांग वर्ष 2019 से लंबित है। इसी मांग को लेकर सात सितंबर को भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। धरने के बाद एनएचएआई मेरठ के पीडी साकेत मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए मेरठ बुलाया।
वार्ता के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि धनौरा सर्विस लेन के संबंध में पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव और एस्टीमेट अब निरस्त हो चुके हैं। ऐसे में नए सिरे से सर्वे कराकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अगले सप्ताह एनएचएआई की टीम धनौरा क्षेत्र में पहुंचकर मौके का सर्वे करेगी।
विज्ञापन

भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि अब नए सर्वे के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू कराया जाना चाहिए। यदि सर्वे के बाद भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होता और निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रिंस त्यागी प्रधान, पुष्पेंद्र त्यागी, विश्वास त्यागी, ललित शर्मा और हिमांशु त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें