फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: योग सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति प्रभारी डाॅ. रामायण राम के दिशा-निर्देशन में 15 जून से 21 जून तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में योग का महत्व विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना व उनके शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए योग के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डाॅ. रंजना सिंह व गौतम आनंद ने छात्राओं को योग दिवस के इतिहास, उद्देश्य व दैनिक जीवन में योग के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान दी। कार्यक्रम समिति के प्रभारी डॉ. रामायण राम, डॉ. कुमकुम पांडे व नितेश कुमार प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें