फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 13 Feb 2026 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। होली के अभी 20 दिन शेष हैं, लेकिन पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। स्लीपर कोच के साथ ही एसी कोच में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह तक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी होली स्पेशल ट्रेनों को ठहराव मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में पूर्वांचल, बिहार, असम सहित अन्य जिलों के लोग नौकरी, व्यवसाय करते हैं। अधिकांश लोग पर्व अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ मनाते हैं। चार मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा, ऐसे में अधिकांश लोगों ने पहले से ही घर जाने के लिए ट्रेनों में सीट बुक कर दी हैं। वर्तमान का आलम यह है कि पूर्वांचल, बिहार की दिशा में जाने वाली सत्याग्रह, अवध असम, गरीब रथ, पद्मावत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

इन ट्रेनों के स्लीपर कोच के साथ ही एसी कोच में भी सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में यात्रियों को होली पर घर जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखकर होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। प्रत्येक वर्ष हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी स्पेशल ट्रेनों को ठहराव मिलता है, इस बार स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद है। जिससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि रेलवे द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। अगले सप्ताह तक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूची और समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें