फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट कार में चैकिंग के लिए निकले एसपी

Thu, 20 Apr 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
शाहजहांपुर में वाहन चेक‌िंग
विज्ञापन
 बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल प्राइवेट कार में सवार होकर गश्त पर निकल गए। इस दौरान उन्हें सड़क पर पुलिस पिकैट तैनात नहीं मिली। जिस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हड़काते हुए सुधरने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


जिले के नए एसपी हेमंत कुटियाल अपनी कार्य शैली को लेकर चर्चाओं में हैं। बुधवार शाम वे एक प्राइवेट कार में सवार होकर शहर की गस्त पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने गुपचुप तरीके से शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अधिकतर स्थानों पर पुलिस पिकैट तैनात नहीं मिली।

उन्होंने यह भी जांच की कि कितने पुलिसकर्मी सड़क पर हैलमेट लगाकर वाहन चला रहे थे। खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधर जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्य में सुधार लाया जाए और आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। एसपी के गस्त का समाचार सुनते ही शहर की पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस चौराहों और दूसरे स्थानों पर तैनात हो गयी और चैकिंग शुरू कर दी।

 बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल प्राइवेट कार में सवार होकर गश्त पर निकल गए। इस दौरान उन्हें सड़क पर पुलिस पिकैट तैनात नहीं मिली। जिस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हड़काते हुए सुधरने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें