हापुड़। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार रात जिले के थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन और जिला बदर बदमाशों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ऐसे बदमाशों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करें। उन्होंने 30 और 31 अगस्त को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई जाए। यातायात व्यवस्था बेहतर रहे। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाए। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण गुणवक्ता के साथ की जाए। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। एसपी ने जनपद में कुछ थाना प्रभारियों को कार्य सुधार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सभी सीओ, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।